Report Times
Otherकोडरमाझारखण्डटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

कोडरमा : अवैध रूप से संचालित महुआ शराब के ठिकानों पर की छापेमारी

कोडरमा (झारखंड)

राजकुमार यादव

कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम वाकरिब के निर्देश पर नवालशाही पुलिस ने अभियान चलाकर थाना क्षेत्र धार गांव पंचायत में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पंचायत के ग्राम मधुबन के जंगल में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब के दो भट्टियां को पुलिस ने ध्वस्त कर कई उपकरणों को पुलिस ने नष्ट किया। लगभग 100 लीटर महुआ शराब जप्त की है। अवैध धंधा में सम्मिलित लोग जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए मालूम हो कि पुलिस पहले भी इस इलाके में छापेमारी कर चुकी है लेकिन अवैध धंधेबाज फिर से सक्रिय हो जाते हैं। थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान ने बताया कि अवैध रूप से संचालित महुआ शराब में सम्मिलित लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

सुविधा: बीडीके अस्पताल अब ब्लड सेपरेशन यूनिट, 11.50 लाख की मशीन आएगी

Report Times

मित्रता में समर्पण का भाव जरूरी : तिवाड़ी

Report Times

झुंझुनूं में 1 लाख लोगों पर है 4209 करोड़ रुपए का कर्ज, 0.40% ब्याज वृद्धि से देना होगा 29.30 करोड़ रुपए प्रति माह अधिक ब्याज

Report Times

Leave a Comment