Report Times
Otherआजमगढ़उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशहादसा

आजमगढ़ : खेत में क्रैश हुआ ट्रेनी विमान, 1 की मौत, पायलट गंभीर

 

  • आजमगढ़(यूपी)

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद क्षेत्र में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. सूचना मिल रही है कि अचानक क्रैश होकर खेत में गिरे हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. मौके के लिए एसपी व डीआईजी के साथ भारी संख्या में फोर्स रवाना हो गई है. हादसा निजामाबाद औए सरायमीर थाना क्षेत्र के बॉर्डर की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक प्राइवेट चॉपर ख़राब मौसम की वजह से क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि इस 2 सीटर चॉपर में 2 लोग सवार थे. जिसमें से 1 की मौत की खबर है. जबकि एक अन्य शख्स पैराशूट के माध्यम से बगल के गांव में उतरा है. फ़िलहाल मौके पर 2 थानों की फोर्स पहुंची है.

आजमगढ़ के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि  दुर्घटनाग्रस्त विमान अमेठी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकैडमी का है. इस बाबत उनकी अमेठी डीएम से बात की गई है. ट्रेनी पायलट को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाने की तैयारी की जा रही है. पायलट कोर्णाक सरन अमेठी से सोलो फ्लाइट पर गया था. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उधर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकैडमी ने भी कहा है कि उनका एक विमान सुबह सोर्टी पर निकला था. ट्रेनी पायलट कोर्णाक सरन एयरक्राफ्ट टीबी 40 सोलो को उड़ा रहे थे. इसी दौरान वह आजमगढ़ के निजामाबाद औए सरायमीर थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर क्रैश हुआ है.

Related posts

दुमका में पेट्रोल डाल जिंदा जलाई गई लड़की की मौत, शादी से इनकार की खौफनाक सजा

Report Times

पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय, जानिए 13 से 16 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Report Times

विधायक निवास पर नए जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा का किया अभिनंदन : विधायक चंदेलिया कांग्रेस में रहकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं पर गरजे

Report Times

Leave a Comment