Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमध्यप्रदेशराजनीतिशिवपुरी

कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसानों के लिए चिंता नही की-फलग्न सिंह कुलस्ते

भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव जीते, ये कल्पना मन मे है – कुुलस्त्ते

शिवपुरी। मध्यप्रदेश

प्रांजल भार्गव

मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में नेता प्रचार-प्रसार में अपना दमखम दिखा रहे हैं। शिवपुरी जिले में भी दो सीटों पर भी उपचुनाव होने जा रहे हैं। पोहरी और करैरा। ऐसे में आज शिवपुरी आये केंद्र सरकार में राज्य मंत्री और आदिवासी नेता फलगन सिंह कुलस्ते ने उपचुनाव को लेकर अपनी मंशा जाहिर की है.

https://youtu.be/P9OPL7X7uI0

मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस ने जो 2018 के चुनाव में जो जानता से झूठ बोलने का पुलिंदा तैयार किया था और जनता को अनेक वादों के सपने दिखाए थे, कि किसानों का कर्ज दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ होगा, उसमे से कांग्रेस एक भी वादे पर खड़ा नही उतरी और जनता अब समझ गई कि 15 महीने कांग्रेस मध्यप्रदेश पर राज कर चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ मध्यप्रदेश की जनता से झूठ ही बोला है। किसान बिल पास होने पर भी बोले मंत्री, उन्होंने  कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी भी किसानों के लिए चिंता नही की है।

 

Related posts

सीएम भजनलाल के पास पहुंची कैंसर पीड़िता, मुख्यमंत्री ने फ्री में इलाज कराने का दिए निर्देश

Report Times

पंचायती राज कर्मचारी संघ ने बीडीओ को सौंपा सामूहिक अवकाश का पत्र

Report Times

मंगलवार को मेष और कर्क समेत 4 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली

Report Times

Leave a Comment