Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : यहां शिव के साथ ही विराजे हैं हनुमान और श्रीश्याम

शिवनगरी के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे है सूरजगढ़ मोड़ के पास बने श्याम हनुमान मंदिर में…

मन्दिर की पूरी वीडियो स्टोरी को देखिए नीचे दी तस्वीर पर क्लिक कर-

https://youtu.be/qLx8Cxv0PjQ

शिव कॉलोनी में आदर्श सेवा प्रतिष्ठान के बिल्कुल पीछे बने इस मंदिर में पूर्व की ओर मन्दिर का मुख्य द्वार खुलता है। इसमें प्रवेश करते ही दाईं तरफ बना है शिवालय। शिवालय में शिवलिंग के पास ही विराजित हैं माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नन्दी महाराज। अब आपको कराते हैं यहां की सबसे प्राचीन हनुमान मूर्ति के दर्शन।

आप देख रहे हैं कि इस मंदिर में लखदातार श्रीश्याम और उनके पास ही वीर हनुमानजी की मूर्ति विराजित हैं। जिनके बिल्कुल नीचे स्थापित यहां 35 साल पहले पुजारी को यहां मिली वीर बजरंगी की सिन्दूरवदन मूर्ति। करीब 14 साल पहले मन्दिर का जीर्णोद्धार कराया गया। इसके बाद यहां इन मूर्तियों और शिवालय की विधिवत स्थापना करवाई गई। मन्दिर में प्रतिदिन काफी श्रद्धालु आते हैं। मन्दिर में वासुदेव बसावतिया व उनका परिवार पूजा अर्चना करता है।
एक बार आप भी इस पवित्र स्थल पर भगवान के दर्शनों को पधारें। अब दीजिए हमें इजाजत..कल फिर मिलेंगे एक और देवालय में हर हर महादेव

 

Related posts

गहलोत के काफिले के सामने लगे ‘पायलट जिंदाबाद’ के नारे, समर्थकों ने की CM बनाने की मांग

Report Times

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारी में दो कमरों के निर्माण का ऐलान, स्कूल में बेटे का सम्मान

Report Times

सोमवार से एसएमएस अस्पताल होगा कोविड फ्री- चिकित्सा मंत्री

Report Times

Leave a Comment