Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

झुंझुनूं : शिव नाथ महाराज की 68वीं पुण्यतिथि पर सात्विक जीवन जीने का आह्वान

झुंझुनूं। स्थानीय चंचल नाथ जी के टीले पर टीले के पीठाधीश्वर ओम नाथ महाराज एवं साधु संतों के सानिध्य में टीले के ब्रह्मलीन संत शिवनाथ महाराज की 68 वी पुण्यतिथि पर सुबह 11:00 बजे समाधि स्थल पर भव्य प्राकृतिक फूल पत्र सहित सुसज्जित प्रांगण में विधि विधान सहित पूजन अर्चन कर भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। टीले के संत विचार नाथ महाराज ने बताया हर वर्ष पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है परंतु इस बार करोना महामारी को मद्दे नजर रखते हुए सारे कार्यक्रम स्थगित कर सरकार की गाइड लाइन में सोशल डिस्टेंस के साथ सादगी से पुण्यतिथि मनाई गई और आह्वान किया गया कि हमे मानवीय मूल्यों के उत्कर्ष को प्राप्त करना है क्योंकि मानव जीवन दुर्लभ है। इसी प्रसंग में ज्ञातव्य है कि रात्रि में ओम नाथ महाराज के श्री मुख से भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सात्विक जीवन से अभिप्रेत स्थानीय कलाकारों द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी गई एवं समाधि स्थल सहित सभी स्थलों को रंग बिरंगी लाइटों एवं सजीव फूलों से सजाया गया इस अवसर पर महेंद्र नाथ, शिवनाथ, बचकाइ नाथ, कृष्ण नाथ, शुभ नाथ, राजनाथ,कार्यक्रम संयोजक अमरनाथ जांगिड़, नीरज जांगिड़, उमाशंकर महमियां, दीपक मोदी, एडवोकेट दिलीप सिंह शेखावत, शुशील बाक्याण, विनोद पुरोहित, पार्षद संजय पारीक, शिवचरण पुरोहित, गोपाल कृष्ण गुप्ता, विक्रम जांगिड़, पवन जांगिड़, राकेश व्यास, सीताराम सैनी , रामू फोटोग्राफर सैनी, केसर सैनी, नारायण प्रसाद किरोडीवाल, राजकुमार बेरवाल चूरू,आदि सहित साधु संत एवं गणमान्य लोग उपस्थित होकर शिव नाथ नाथ महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Related posts

जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बुहाना, नूहनियां, पिलानी और बगड़ का बेहतरीन प्रदर्शन

Report Times

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की जारी की डेट शीट, 15 फरवरी से होंगे एग्जाम

Report Times

भाजपा ने पूर्वोत्तर में ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति’ को समाप्त किया: अमित शाह

Report Times

Leave a Comment