Report Times
latestOtherकरियरजैसलमेरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

लगन हो तो ऐसी 1 साल में ही प्राप्त की 5 सरकारी नौकरियां, जानें कौन हैं दशरथ सिंह जोधा

REPORT TIMES 

मेहनत और लगन से किया गया कोई भी काम असफल नहीं होता है. कुछ ऐसी ही कहानी है. राजस्थान के जैसलमेर जिले के गांव छंतागढ़ निवासी दशरथ सिंह जोधा की, जिन्हेंने अपनी मेहनत के बल पर एक साल में 5 सरकारी नौकरियां प्राप्त कर ली. इतना ही नहीं वह दो बार राजस्थान आरएएस का इंटरव्यू भी दे चुके हैं. उन्होंने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली और अब वह मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. वह राजस्थान प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बनना चाहते हैं. आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 27 जनवरी 2024 को किया जाएगा.

गांव से की है पढ़ाई

दशरथ ने कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई अपने गांव छंतागढ़ से की है. उसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने भियांड के सरकारी स्कूल से ही और पोस्ट ग्रेजुएशन एसबीके काॅलेज, जैसलमेर और बीएड रामदेव काॅलेज, जैसलमेर से किया है. दशरथ के पिता बीएसएफ से रिटायर हैं. वह चार बहनों के बीच इकलौते भाई हैं. उनकी शादी हो चुकी और एक बेटा भी है.

प्राप्त की ये सरकारी नौकरियां

अप्रैल 2023 में उनका चयन ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हुआ. उसके बाद थर्ड ग्रेड शिक्षक, सब इंस्पेक्ट, सेकंड ग्रेड व फर्स्ट ग्रेड शिक्षक में भी हुआ. 2018 और 2021 में भी दशरथ ने आरएएस मुख्य परीक्षा पास की थी लेकिन इंटरव्यू में वह फेल गए. अब वह तीसरी बार आरएएस मुख्य परीक्षा देने जा रहे हैं.

कमियों को बनाया अपनी ताकत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दशरथ ने बताया कि वह पिछले करीब 8 वर्षो से के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान कई असफलताओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन हार नहीं मानी. अपनी कमियों और गलतियों को सुधारते हुए तैयारी जारी रखी. उसी का परिणाम है कि एक ही साल में 5 सरकारी नौकरियों में चयन हुआ. अब वह फर्स्ट ग्रेड शिक्षक पद पर ज्वाइन करेंगे, लेकिन अभी ज्वाइनिंग में समय है और वह ऐसे में आरएएस मुख्य परीक्षा की तैयारी में लगे हैं.

Related posts

Right To Health किसी हाल में नहीं मंजूर- बोले डॉक्टर्स, सरकार से बातचीत फेल

Report Times

श्रद्धा के साथ मनाई आंवला नवमी

Report Times

Share Market: भारतीय शेयर बाजार की बेहतरीन शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी भी उछला

Report Times

Leave a Comment