Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशनवलगढ़प्रदेशराजस्थान

बागोरिया की ढाणी दुर्घटना: 3 लाख की सहायता कलेक्टर ने की मंजूर

जिला कलेक्टर ने स्वीकृत की 3 लाख की सहायता राशि

नवलगढ़/झुंझुनूं। संजय दाधीच (ब्यूरो हैड)
शनिवार को जिले के नवलगढ़ तहसील के बागोरिया की ढाणी में मिट्टी ढहने से हुई 3 बच्चों की मौत के मामले में जिला प्रशासन से गंभीरता दिखाई है। जिला कलेक्टर उमरदीन खान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्राी राहत कोष से तीनों बच्चों के परिजनों को एक-एक लाख रूपए यानी कुल 3 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसे नवलगढ़ उपखंड अधिकारी अनूपसिंह के निर्देश पर तहसीलदार कपिल कुमार ने मृतक प्रिंस (रावली की ढाणी), निशा (देवीपुरा चिराना), कृष्ण कुमार (रावली की ढाणी) के सहायता राशि का चैक परिजनों को सुपर्द कर दिया है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और तहसीलदार कपिल कुमार हादसे के बाद मौके पर तुरंत पहुंचे थे और सीकर के कल्याण अस्पताल में भी परिवारजनों के साथ रहे। इसके बाद आज सुबह पोस्टमार्टम करवाकर स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को आश्वस्त किया कि वे रविवार शाम तक सहायता राशि अवश्य स्वीकृत करवा देंगे।

Related posts

राजस्थान: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, ऐसे होगा फायदा

Report Times

आज तैयार हो जाए बारिश के लिए , मौसम विभाग ने राजस्थान के 15 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी

Report Times

दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में फिर लौटा वर्क फ्रॉम होम, G20 को लेकर फैसला

Report Times

Leave a Comment