Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन आई गिरावट

रिपोर्ट टाइम्स।

सोने के कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है. सोने की ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए यह एक अच्छी खबर है. आज यानी 3 दिसंबर को सोने कीमतों में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. आइए जानते हैं कि 22 कैरट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत क्या है.

मंगलवार 3 दिसंबर को 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का भाव 70,900 रुपये के करीब आ गया है. वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है. देश के कई बड़े शहरों में सोने की कीमत अलग-अलग हैं.

मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 10 ग्राम 22 कैरट सोने की कीमत 70,900 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, कोलकाता में भी आज 22 कैरेट और 24 कैरट गोल्ड की कीमत भी 70,900 रुपये और 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम ही है. भुवनेश्वर और बेंहलुरु में भी आज 22 कैरेट गोल्ड 70,900 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड 77,350 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

आज क्या है चांदी का रेट

देश में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज गिरावट आई है. एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,000 रुपये पर आ गया है. चांदी के रेट में 500 रुपये की गिरावट आई है.

सोने-चांदी के भाव में क्यों आ रही है गिरावट

सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है. इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. अमूमन शादियों के सीजन में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होती है. एक्सपर्ट का मानना है कि सोने का कीमत में गिरावट का मुख्य कारण डॉलर में सुधार और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी को माना जा रहा है.

Related posts

शुक्रवार के दिन इन 5 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगा धनलाभ

Report Times

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, माइंस धंसने से 6 श्रमिक दबे, 3 की मौत

Report Times

अलवर में ACB की कार्रवाई, कनिष्ट लिपिक ट्रैप

Report Times

Leave a Comment