Report Times
Otherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

चिड़ावा। संजय दाधीच

शहर में  अचानक उपखंड व तहसील कार्यालय के मैन गेट के आगे पत्थर पट्टी देखकर प्रशासन हैरान रह गया। आनन फानन में प्रशासन ने पुलिस जाब्ता और नगर पालिका के जाब्ते को मौके पर बुलाया। धीरे धीरे तमाशबीनो और प्रशासन जमा हो गया। इसके बाद तहसील गंभीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पहले तो पटवारी से रिपोर्ट मांगी तथा रिपोर्ट के बाद तहसीलदार ने पुलिस जाब्ता और नगरपालिका की सहायता से अतिक्रमण हटवाया।

अतिक्रमी ने पत्थर पट्टी लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। तहसीलदार गंभीर सिंह ने बताया कि अतिक्रमण किया गया तथा जिसको हटाया गया। हालांकि पंकज चौधरी निवासी चौधरी काॅलोनी चिड़ावा जिस पर अतिक्रमण का आरोप है, उसका कहना है कोर्ट में मामला चल रहा है। उसने जमीन खरीदी है। तहसीलदार पर आरोप लगाया कि उनकी बात नही सुनी गई। वहीं तहसीलदार ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related posts

एस.ओ.जी. की बड़ी कार्रवाई, सरकारी नौकरी करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार

Report Times

अमेरिका, जापान से लेकर रूस और ताइवान तक, सब लगाएंगे भारत पर पैसा, सरकार ने ढूंढ लिया तरीका

Report Times

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, एडीजे कोर्ट में 238 मामलों का निस्तारण

Report Times

Leave a Comment