Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहैल्थ

कायाकल्प सट्रिफिकेशन हेतू बीडीके अस्पताल का निरीक्षण

झुंझुनूं। रिपोर्ट टाइम्स.

राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं का कायाकल्प सट्रिफिकेशन एवं स्कोरिंग हेतू निरिक्षण किया गया।
कायाकल्प के बाह्य निरिक्षक एवं ‌सयुक्त निदेशक डॉ एस एन धौलपुरिया एवं कंसल्टेंट डॉ नरेन्द्र व्यास के द्वारा एक एक बिंदु का बारिकी से निरिक्षण किया गया।
पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ वीडी बाजिया ने बताया कि अस्पताल को लक्ष्य स्टैण्डर्ड एवं एनक्वास से प्रमाणित किया जा चूका है।तथा अस्पताल में विभिन्न बार वृक्षारोपण किया गया है।


डॉ धौलपुरिया ने वार्ड वार निरिक्षण कर रोगी यों से कुशलक्षेम पूछी।तथा दवाओं की आपूर्ति एवं सेवाओं की गुणवत्ता का विश्लेषण किया गया।
डॉ धौलपुरिया ने अस्पताल की सुविधाओं एवं वृक्षारोपण की सराहना की।
इस दौरान वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र भाम्बू, डॉ सिद्धार्थ शर्मा, डॉ संदीप पचार, डॉ नावेद अख्तर, डॉ सपना झाझडिया, हरिश कौशिक,नर्सिंग अधीक्षक श्री किशनलाल टेलर, राकेश कारोल, एचसीटी नरेंद्र,सरिता, भूपेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Related posts

नगरपालिका में शामिल करने का विरोध विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों ने निकाली विरोध रैली

Report Times

देशभर में आज मनाई जा रही ईद उल अजहा, राजस्थान की अजमेर दरगाह में अदा की गई सुबह की नमाज

Report Times

पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी  

Report Times

Leave a Comment