Report Times
Otherचंडीगढ़टॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंजाबमौैसम

पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी  

REPORT TIMES                                                                                                                                                                                 पंजाब में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को देखते हुए राज्यभर में शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि मौसम के हालात को देखकर ही घर से बाहर निकलें। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब में अगले तीन दिन तक हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

पंजाब में बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश वीरवार तक रुक-रुक कर होती रही। सबसे ज्यादा बारिश गुरदासपुर में 28.5 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा पठानकोट में 16.2 एमएम, मोहाली में 12.5, पटियाला में 6.5 एमएम बारिश हुई। अमृतसर सहित 11 जिले ऐसे रहे, जिनमें बारिश नहीं हुई। हालांकि पंजाब में बदले मौसम के मिजाज से दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के लिए भी मौसम विभाग ने जारी किए बुलेटिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि पंजाब के माझा, दोआबा, पश्चिम मालवा और पूर्वी मालवा के अंतर्गत आने वाले जिलों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

सीकर : सरेराह दुल्हन व दूल्हे को मारी गोली

Report Times

हमारा बेटा हमें ढूंढ के ला दो, दो माह से चेहरा नहीं देखा; एसपी ने दिया जल्द ढूंढने का दिया आश्वासन

Report Times

गुजरात के अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, 7 लोगों की मौत

Report Times

Leave a Comment