Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसिनेमास्पेशल

माधुरी दीक्षित बांसुरी की धुन पर लहरायीं, किया क्लासिकल डांस

बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं माधुरी की सीरीज़ द फेम गेम (The fame Game) जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है वैसे अदाकारा लगातार अपनी अपकमिंग सीरीज़ का प्रमोशन कर रही हैं इस सिलसिले में माधुरी जल्द ही हुनरबाज़ के मंच पर पहुंचेंगी और महफिल जमाएंगी कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें माधुरी अपने डांस से सबको दीवाना बनाती दिख रही हैं

वीडियो मे दिख रहा है कि अनिर्बान नाम का छोटा सा बच्चा बड़ी खूबसूरत बांसुरी बजा रहा है अनिर्बान बांसुरी पर माधुरी की ही सुपरहिट फिल्म देवदास का फेमस सॉन्ग काहे छेड़े छेड़े की धुन निकाल रहा और अदाकारा उस पर बहुत खूबसूरती के साथ क्लासिकल डांस कर रही हैं माधुरी की डांस देख मंच पर सभी दंग नज़र आ रहे हैं

अदाकारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित ने फिल्म अबोध से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा था लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी फिल्म तेजाब से मिली इसके बाद माधुरी (Madhuri Dixit Hit Movies) ने बैक टू बैक कई हिट फिल्में दी हैं माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास के बाद कुछ समय का ब्रेक ले लिया था,फिर वह फिल्म आजा नचले और गुलाब गैंग के साथ वापिस आई थीं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को आखिरी बार बड़ी स्क्रीन पर फिल्म कलंक 2019 में देखा गया था अब अदाकारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज द फेम गेम से डेब्यू करने जा रही हैं जो नेटफ्लिक्स पर 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है इसमें संजय कपूर और मानव कौल भी लीड भूमिका में हैं

Related posts

सूरजगढ़ सीट पर बीजेपी की नजर हैट्रिक पर, कांग्रेस भी वापसी के मूड में

Report Times

गरीब रथ एक्सप्रेस में बम की सूचना, धौलपुर स्टेशन पर साढ़े 3 घंटे खड़ी रही ट्रेन

Report Times

आस्था और विश्वास के बल पर ईश्वर को किया जा सकता है प्राप्त : 

Report Times

Leave a Comment