Report Times
Otherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेश

नशे में धुत एक शख्स ने अपनी पत्नी एवं दो सालों की मौके पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी

शकूरपुर गांव में नशे में धुत एक शख्स ने रविवार देर रात अपने घर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में आरोपी की पत्नी एवं दो सालों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी शख्स घरेलू विवाद में ससुराल के लोगों के दखल देने से नाराज हो गया था।

जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय हितेंद्र यादव अपनी पत्नी सीमा और दो बच्चों के साथ शकूरपुर गांव के फ्लैट में रहता है। पड़ोसियों के अनुसार हितेंद्र आए दिन शराब के नशे में सीमा से मारपीट करता था। वह रविवार देर रात अपने दोस्त ललित के साथ नशे में धुत की हालत में घर पहुंचा। बताया जाता है कि सीमा ने खाना नहीं बनाया था। इस पर हितेंद्र नाराज हो गया और मारपीट करने लगा। सीमा ने अपने भाईयों सुरेंद्र और विजय को घटना के बारे में जानकारी दी।

विजय अपनी पत्नी बबिता और भाई सुरेंद्र के साथ शकूरपुर पहुंचा। वह हितेंद्र को समझा रहा था। आरोप है कि ललित ने अपने दोस्त को उकसाया कि कैसे ससुराल के लोग घरेलू विवाद में दखल दे रहे हैं। नशे में धुत हितेंद्र लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में सीमा, सुरेंद्र, विजय और बबिता गोली लगने से घायल हो गए।

Related posts

राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट:क्रिसमस से पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी; खेतों में जमी बर्फ की परत

Report Times

एक से बढ़कर एक… राजभर बोले-धरती पर करेंगे चंद्रयान का स्वागत, राजस्थान के मंत्री ने पहले ही करा दी लैंडिंग

Report Times

Suzuki Ertiga: इन दोनों सस्ती 7 सीटर कार में कौन है पैसा वसूल?

Report Times

Leave a Comment