Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ,

बल्लेबाजी की मददगार पिच पर पाकिस्तान के दोनों ओपनरों अब्दुल्लाह शफीक (नाबाद 136) और इमाम उल हक़ (नाबाद 111) ने शानदार शतक ठोके, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 252 बनाए और मैच नीरस रूप से ड्रॉ समाप्त हुआ।

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 476 रन बनाकर घोषित की थी जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी दो विकेट पर 271 रन  से आगे शुरू होकर 459 रन पर समाप्त हुई। पाकस्तिान ने पहली पारी के अंदाज में दूसरी पारी में भी प्रदर्शन किया।

इमाम उल हक ने दोनों पारियों में शतक बनाने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल की। इमाम ने पहली पारी में 157 रन बनाये थे। शफीक ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। शफीक ने 242 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 136 रन बनाये जबकि इमाम ने 223 गेंदों पर नाबाद 111 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए। इमाम को इनकी शतकीय पारियों की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Related posts

के सी त्यागी ने JDU के प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा: इजरायल- फिलिस्तीन के मुद्दे पर बयान देने के कारण अपना देना पड़ा इस्तीफा, इस बयान से पार्टी नहीं है खुश

Report Times

उत्तराखंड में UCC के ‘दांव’ को कैसे फेल करेगी कांग्रेस? राहुल गांधी ने बनाई दोहरी रणनीति

Report Times

गुढ़ा की लाल डायरी से राजस्थान की राजनीति में ‘तूफान’, पहले भी डायरी के पन्नों से हिल गई हैं सरकारें

Report Times

Leave a Comment