Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

फिर से पोषाहार मिलने लगा है।

गंगापुर सिटी की सरकारी स्कूलों में लंबे समय के बाद फिर से एमडीएम योजना के तहत पोषाहार मिलने लगा है। कोरोना के चलते स्कूलों में पोषाहार नहीं बांटा जा रहा था।

पहले दिन एमडीएम के तहत स्कूलों में पोषाहार वितरण का शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवी लाल मीणा ने जायजा लिया। उन्होने सबसे पहले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेठ हटीला राम में पोषाहार वितरण के दौरान निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खुद ने पोषाहार खाकर क्वालिटी देखी।

वहीं उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर का भी निरीक्षण किया। जहां भी पोषाहार मीनू के अनुसार बनाकर छात्रों को खिलाया गया। इसी तरीके से सलेमपुर के सरकारी स्कूल में भी पोषाहार बांटा गया। तीनों ही स्कूलों में पोषाहार वितरण की व्यवस्थाएं सही पाई गई।

शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवी लाल मीणा ने सभी स्कूलों को निर्देशित करते हुए कहा कि पोषाहार वितरण में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Related posts

दिल्ली: तैयार होने को है देश का नया संसद भवन, यहां पेश हो सकता है 2023 का बजट

cradmin

भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली में पहुंचे कार्यकर्ता

Report Times

“निर्वाचन आयोग मूकदर्शक बनकर नहीं बैठ सकता”, राजस्थान हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

Report Times

Leave a Comment