Report Times
Otherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबिहार

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक अपराधियों बदमाशों ने दिनदहाड़े लुटा

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक अपराधियों का सॉफ्ट टारगेट बन गया है। सोमवार को भोजपुर के बीबीगंज ब्रांच में करीब 1 निशाना बनाया गया है। यहां भी बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 8 लाख रुपए लूट लिए। बैंक के कैशियर उत्तम प्रसाद सिंह के अनुसार, घटना दिन के एक बजे के करीब हुई है।

उन्होंने बताया कि 4 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे और हथियार के बल पर ग्राहकों को बंधक बना लिया। फिर रुपए की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए सेफ रूम ले गए। वहां से 6.20 लाख और कैश काउंटर पर रखे 1.48 लाख रुपए लूट ले गए। जाते-जाते बैंक में लगे CCTV का हार्ड डिस्क भी निकाल लिया। दो अन्य बदमाश बैंक के बाहर निगरानी कर रहे थे। लूटपाट के बाद सभी बाइक से कुंडलपुर की ओर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर DSP प्रदीप कुमार, नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह व सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार बैंक पहुंचे। DSP ने बताया कि आसपास के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है।

जैन धर्मावलंबियों के आयोजन में आए हैं देशभर के लोग

आश्चर्य की बात है कि पास में ही जैन धर्मावलंबियों के पांच दिवसीय ‘पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न इलाकों से लोग आए हुए हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है। बावजूद लूट की ऐसी घटना हो गई और सभी बदमाश बड़ी आसानी से निकल गए। पूर्व में भी इस बैंक में वेंटिलेटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। बावजूद स्थानीय स्तर पर चौकसी नहीं थी।

ग्रामीण बैंकों के पास सुरक्षा की अपनी व्यवस्था नहीं, पुलिस पर हैं निर्भर

ग्रामीण बैंक प्रबंधन सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग पर पूरी तरह निर्भर है। बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ पुलिस की पेट्रोलिंग ड्यूटी और चौकीदारों के भरोसे है। एक अधिकारी के अनुसार, हमारे बैंक में गार्ड रखने का कोई प्रावधान नहीं है। यह लो-कास्टिंग बैंक है। सुरक्षा के लिए स्थानीय थाने की मदद ली जाती है। भोजपुर जिले में ही बीते 10 सालों में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं से करीब 56 लाख 11 हजार रुपए की लूट हो चुकी है।

Related posts

राजस्थान में आज हो सकते हैं बड़ी संख्या में तबादले, रात तक तैयार होती रही सूचियां

Report Times

पपीते के जूस में जहर मिला कर पी गए…जयपुर में खत्म हो गया परिवार; रुला देगी सुसाइड की वजह

Report Times

IPL 2024 Points Table: राजस्थान रॉयल्स टॉप पर, विराट कोहली की आरसीबी का जानें हाल

Report Times

Leave a Comment