Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

राजस्थान में बदल सकता है मौसम का मिजाज़, अगले कुछ दिनों में कम होगी गर्मी

  • राजस्थान में मौसम तेजी से करवट ले रहा है
  • अगले कुछ दिनों में राजस्थान में गर्मी से राहत मिल सकती है

राजस्थान में एक नए परिसंचरण तंत्र के चलते तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग केंद्र, जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान बांसवाड़ा में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि इसके अलावा दिन का अधिकतम तापमान फलोदी में 42.2 डिग्री, डूंगरपुर में 41.7 डिग्री, टोंक में 41.3 डिग्री, पिलानी में 41.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.0 डिग्री, बीकानेर एवं जालोर में 40.7-40.7 डिग्री, चुरू में 40.6 डिग्री और नागौर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related posts

Healthy Food Tips: खाने की 5 ऐसी पॉपुलर चीज़ें जिन्हें गलती से भी कभी कच्चा न खाएं!

Report Times

इधर हेरा फेरी 3 से जुड़े प्रियदर्शन, उधर डबल गुड न्यूज आ गई राजू, श्याम, बाबूराव की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

Report Times

बात-बात में काट दिया दोस्त का गला और उसी के घर जाकर सो गया… चौंका देगी वजह

Report Times

Leave a Comment