Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

भारत-मालदीव के द्विपक्षीय संबंध होंगे और मजबूत, जयशंकर बोले-दोनों देशों के लोगों की भलाई ही होगा फोकस

 reporttimes

विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने समकक्ष के निमंत्रण पर दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मालदीव गए हुए हैं। विदेश मंत्री दौरे के दूसरे दिन आज मालदीव में नेशनल कॉलेज फॉर पुलिसिंग एंड लॉ एनफोर्समेंट का उद्घाटन करने वाले हैं। इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत-मालदीव साझेदारी हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लगभग हर पहलू में सहयोग को कवर करती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के जुड़ाव का फोकस हमारे लोगों की भलाई है

विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मालदीव की ‘इंडिया फर्स्ट’ की नीति और भारती की ‘पड़ोसी पहले’ की नीति केवल वाक्यांश नहीं हैं, बल्कि भारत-मालदीव संबंधों का आधार है। मालदीव में राष्ट्रीय पुलिस और कानून प्रवर्तन कालेज का उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी परियोजना है जिसकी मैंने वर्षों से निगरानी की है। जयशंकर ने कहा कि यह परियोजना दोनों देशों की विकास साझेदारी का वास्तविक प्रतीक है और इस भावना का वर्णन करना मेरे लिए मुश्किल है।

Related posts

बुद्ध पूर्णिमा के दिन लुंबिनी जाएंगे पीएम मोदी, नेपाल के पीएम देउबा के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक

Report Times

पिता ने एक लाख में किया सौदा, दरिंदे ने मासूम को बनाया हवस का शिकार

Report Times

राजस्थान में AAP का चुनावी शंखनाद, केजरीवाल-मान ने जनता को दिया गारंटी कार्ड

Report Times

Leave a Comment