Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

गहलोत का केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत पर तीखा हमला: बोले- PM ने पता नहीं क्या देखकर इनका सिलेक्शन किया और पानी जैसा विभाग सौंप दिया

reporttimes

राजस्थान ने 25 सांसद जीताकर दिए हैं, राजस्थान का हमारा जलसंसाधन मंत्री बना है। कम से कम एक परियोजना को तो राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाएं। इतनी ही उसकी औकात नहीं है। वह काहे का मंत्री है, जो प्राइम मिनिस्टर को कन्वीन्स नहीं कर सके।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पर यह तीखा हमला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोला है। ERCP (ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के मुद्दे पर रीजनल कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जलदाय मंत्री महेश जोशी के बीच हुई तकरार पर अब सियासत गर्मा गई है। अब इस मुद्दे पर गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच कड़वाहट बढ़ने लगी है।

रविवार को बीकानेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- पीएम का बोला हुआ है शब्द, उसे एक बार अलग कर दो तब भी उसकी इतनी हैसियत होनी चाहिए कि वह पीएम से कहकर एक राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाए कि मेरे राजस्थान का मामला है प्रधानमंत्रीजी, इसको तो करना पड़ेगा। 40 साल का इतिहास उठाकर देख लीजिए, मैं खुद एमपी रहा हूं, आज राजस्थान का नक्शा बदल गया, हमने काम करवाए। इनसे पूछिए 5 साल में इन्होंने राजस्थान के लिए किया क्या है? ईआरसीपी तो इनकी सरकार की बनाई हुई है। पीएम कह रहे हैं हमारी लोक​प्रिय मुख्यमंत्री, अरे उसे मिलने का टाइम तो दो। इनके छह-छह मुख्यमंत्री के दावेदार बन गए हैं।

Related posts

ओलंपिक मिशन 2028 के तहत सीकर में 21 फरवरी को होगा जिला स्तरीय शिविर

Report Times

श्री पीठ महालक्ष्मी धाम में धार्मिक अनुष्ठान में धन तेरस पर विश्व कल्याण को लेकर दी आहुतियां, दिनभर होगा अभिमंत्रित कुबेर कलश और श्री यंत्र का वितरण

Report Times

रीको में मिर्ची के गोदाम में लगी आग, 20 बोरी हुई नष्ट, करीब 50 हजार का नुकसान

Report Times

Leave a Comment