Report Times
Other

राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा ; जानें किस को किस जिले की कमान मिली

REPORT TIMES 

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा मंगलवार को कर दी गई. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी  के निर्देशानुसार किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने तमाम जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और भाजपा ने अबकी बार 400 पार का नारा कार्यकर्ताओं को दिया है. इसलिए वह अपने टारगेट को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही उम्मीदवारों के नाम घोषित कर विपक्ष पर दबाव बना ही दिया है. पार्टी अपने संगठन और अनुषंगिक संगठनों को भी चुनाव डिक्लेयर होने से पहले मजबूत कर लेना चाहती है. इसीलिए पार्टी में रोजाना नई रणनीतियां बन रही हैं और उन्हें अमली जामा पहनाया जा रहा है.

सबसे अहम बात ये है कि इस बार भाजपा ने अलग अंदाज में चलते हुए ना सिर्फ जनता को बल्कि अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी चौंकाया है. चाहे हालिया विधानसभा चुनावों के बाद राज्यों के सीएम हों, उनकी कैबिनेट हो या फिर संगठनों के पदाधिकारियों के नाम हों, हर नाम की घोषणा पर बीजेपी ने चौंकाया है. साथ ही ये सन्देश भी देने की कोशिश की है कि पार्टी हाई कमान जमीनी स्तर पर भी पूरी नजर रखता है और काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की ही पूछ होगी. पैराशूटी नेताओं के लिए अब कोई जगह नहीं है. किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा से भी यही मैसेज देने की कोशिश भाजपा ने की है.

जिन नेताओं को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है उनके नाम इस प्रकार हैं:-

1- अविनाश सैनी-जयपुर-शहर
2- बलवीर सिंह जाबड़(शेखावत)-जयपुर-देहात-दक्षिण
3- सरदार मल यादव-जयपुर-देहात-उत्तर
4- बनवारी लाल यादव-सीकर
5- रतन सिंह तँवर-झुंझुनूं
6- बृज मोहन तँवर-अलवर-उत्तर
7- योगेन्द्र चौधरी-अलवर-दक्षिण
8- धारा सिंह दड़गस-दौसा
9- गौरव सिंह-भरतपुर
10- धनसिंह मावई-सवाई माधोपुर
11- जगन्नाथ नागर-कोटा-शहर
12- ओम नागर अडूसा-कोटा-देहात
13- पोखर लाल नागर-बूँदी
14- प्रेम सिंह झाला-प्रतापगढ़
15- मोती सिंह रावत-राजसमन्द
16- बंसीलाल पाटीदार-डूंगरपुर
17- भंवरलाल बूला-अजमेर-देहात
18- शंकर लाल जाट-भीलवाड़ा
19- मदन गोरा-नागौर-शहर
20- श्याम प्रताप सिंह रूवा-नागौर-देहात
21- राम नारायण जांगू-जोधपुर-देहात-उत्तर
22- ओम प्रकाश बिश्नोई-जोधपुर-देहात-दक्षिण
23- पप्पू राम बिश्नोई-बालोतरा
24- दिग्विजयसिंह राठौड़, उदेशीकूआ-पाली
25- हेमेन्द्र सिंह देवड़ा-सिरोही
26- धुखाराम पुरोहित-जालौर
27- हाथी सिंह मूलाना-जैसलमेर
28- चन्द्र मोहन जोशी-बीकानेर-शहर
29- भंवरलाल जांगीड़-बीकानेर-देहात
30- सतपाल कासनियां-श्रीगंगानगर
31- सुनील बेनीवाल-हनुमानगढ़
32- ओम प्रकाश खीचड़-चूरू
33- धर्मेन्द्र सिंह कसाना-धौलपुर
34- पुरखाराम मांजू (बिश्नोई)-बाड़मेर

Related posts

राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी में 4 विद्यार्थियों का चयन, चारों सरकारी स्कूलों के

Report Times

वंदे भारत ट्रेन गुजरात में भैसों के झुंड से टकराई, खुल गया इंजन का एक हिस्सा

Report Times

शहीद सूबेदार राजेन्द्र प्रसाद भांबू की प्रथम पुण्य तिथि पर रक्तदान शिवर का आयोजन 

Report Times

Leave a Comment