Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

शिक्षा रैंकिंग में लुढ़का झुंझुनूं: प्रदेश में 12वें स्थान से 3 पायदान नीचे 15वें नंबर पर पहुंचा जिला

reporttimes

शिक्षा विभाग के दावे के विपरीत शिक्षा रैंकिंग में जिला पिछड़ गया है। समग्र शिक्षा अभियान की मार्च की जिला रैंकिंग में जिला 12वें स्थान से तीन पायदान लुढ़क कर 15वें नंबर पर आ गया है। समग्र शिक्षा अभियान की मासिक रैंकिंग में अक्टूबर महीने से जिला टाॅप-10 जिलाें की दाैड़ से बाहर चल रहा है।

इस साल जनवरी और फरवरी की रैंकिंग में सुधार हाेने के बाद समसा की फरवरी की रैंक में जिले काे 203.07 फीसदी अंक मिले हैं। जाे पिछले बार मिले 203.42 फीसदी की तुलना में 0.35 फीसदी कम है। इससे पहले शिक्षा विभाग की जनवरी महीने में जिला 15वें स्थान पर था। इसके बाद फरवरी महीने में 12वें स्थान पर पहुंच गया था।

शिक्षा रैंकिंग काे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियाें ने प्रदर्शन में सुधार कर टाॅप-10 जिलाें में शामिल हाेने की बात कही थी। लेकिन जिले की रैंकिंग में गिरावट अा गई है। प्रदेश में जयपुर पहले, बूंदी दूसरे और चूरू तीसरे स्थान पर रहा। राज्य में डूंगरपुर, जालाैर जैसलमेर सबसे पीछे रहे हैं।

Related posts

सुलताना मे हुआ सडक सुरक्षा व परिवहन राज्य मंत्री बृजेन्द्र ओला का नागरिक अभिन्दन,ओला ने सुलताना मे हुए एक दर्जन विकास कार्यों का किया लोकार्पण 

Report Times

सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में समझौते का दबाव बना रही थी पुलिस, पीड़‍ित किशोरी ने की आत्‍महत्‍या

Report Times

संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी

Report Times

Leave a Comment