Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

सुविधा: झुंझुनूं व चिड़ावा के प्रधान डाकघर में यूपीआई पेमेंट की शुरुआत

reporttimes

प्रदेश के डाकघरों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल और मनीऑर्डर बुकिंग करने पर यूपीआई से ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शनिवार से शुरू हो गई। अगर आपके पॉकेट में पैसा नहीं है तो परेशान होने की बात नहीं है। आप मोबाइल से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। अभियान के तहत अभी झुंझुनूं जिला मुख्यालय व चिड़ावा प्रधान डाकघर कार्यालय में यूपीआई पेमेंट सुविधा शुरू की गई है।

डाक अधीक्षक हरलाल सैनी ने बताया कि प्रीमियम भी यूपीआई से जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी डाकघर कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। प्रथम चरण में झुंझुनूं व चिड़ावा प्रधान डाकघर को जोड़ा गया है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य डाकघरों में भी स्पीड पोस्ट, पार्सल, मनीऑर्डर इत्यादि की बुकिंग को और आसान बनाते हुए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा प्रदान की जाएगी।

Related posts

गौरीशंकर बुटिक पॉइंट का शुभारंभ 

Report Times

जोधपुर: पूजा की थाल लिए हौद में गिरी युवती, बचाने को कूदा युवक; दोनों की मौत

Report Times

उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई बैठक में शिवसेना के सात सांसदों ने भाग नहीं लिया

Report Times

Leave a Comment