Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

झुंझुनूं हादसा, कॉलेज गई थी बेटी, इसलिए बच गई:दो भाइयों का परिवार खत्म, तेज रफ्तार पिकअप पलटने से हुई थी 11 की मौत

reporttimes

झुंझुनूं के उदयपुरवाटी के गुढ़ा के पास हुए सड़क हादसे में 11 परिजनों की मौत ने झकझोर कर रख दिया है। इसमें दो परिवार ही खत्म हो गए। ये अस्थि विसर्जन कर पिकअप से लौट रहे थे। 10 सदस्यों वाले परिवार में मात्र 5 लोग बच गए हैं। 22 साल की बेटी का मंगलवार को कॉलेज था, इसलिए वह साथ नहीं गई थी।

कॉलेज से वह लौटी तो घर में सन्नाटा था। परिवार वालों की मौत की खबर सुनते ही वह बेसुध हो गई। उसके चाचा और उनका परिवार घायल है। उधर, घटनास्थल पर शव बिखरे थे। पिकअप को उठाया गया तो 2-3 शव दबे मिले। देर शाम एक साथ 10 शवों का अंतिम संस्कार गांव में एक साथ किया गया। एक शव दूसरे गांव का था।

गिरधारी लाल यादव की 14 दिन पहले मौत हुई थी। उनके तीन बेटे थे। सुमेर, कमलेश और कैलाश। हादसे में सुमेर, उसकी पत्नी राजबाला, दो बेटे राहुल व कर्मवीर खत्म हो गए। बेटी दीपिका (22) बची है, जो कॉलेज के कारण साथ नहीं जा पाई थी। कैलाश की पत्नी साथ नहीं रहती और कोई संतान नहीं है। हादसे में कैलाश की भी जान चली गई है। एक बेटा कमेलश, उसकी पत्नी ऊषा, बेटा रीतिक व बेटी प्रियंका घायल हैं।

Related posts

कोटा से अब चिड़ावा होकर सिरसा तक जाएगी ट्रेन : ट्रेन के लोको पायलट का किया स्वागत

Report Times

विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता पर विधानसभा अध्यक्ष ने दिया जवाब, कहा- विधिक राय पर होगा तत्काल निर्णय

Report Times

मशहूर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ के लीड एक्टर सिजेन खान ने किया शादी का फैसला

Report Times

Leave a Comment