Report Times
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशहादसा

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू,पहले किए राहगीरों ने की थी कोशिश, जोधपुर से पानीपत जा रहा ट्रक

reporttimes

शहर के सीतसर के पास एक चलते ट्रक में आग लग गई। आग को देखकर राहगीरों में हडकंप मच गया। पहले मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू पर नहीं पाया जा सका। नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौक पर पहुंची और आग को बुझाया गया।

ट्रक के चालक ने बताया कि वह जोधपुर से कोयला भरकर चला था। आज सुबह करीब सात बजे सीतसर गांव के पास ट्रक से धुंआ और आग लपटें दिखाई दी। सीतसर में सडक़ पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी जानकारी दी। ट्रक को रोक कर देखा गया। पीछे से धुंआ निकल रहा था। कोयले की बोरियों में आग लगी हुई थी। पहले तो सड़क के पास भरे पानी से ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती ही गई। इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकलकर्मी राजवीर ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि ट्रक में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। ट्रक ने रखा पूरा कोयला जल गया। ट्रक चालक का कहना है कि कोयलों में कोई कोयला सुलगा हुआ था, इस कारण आग लग गई और बढ़ती गई।

Related posts

डोडा मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी ने भी दम तोड़ा, भारतीय सेना के कैप्टन सहित 9 सुरक्षाकर्मी शहीद

Report Times

महिला सामाजिक संगठनों ने किया पालिकाध्यक्ष का सम्मान

Report Times

डांगी प्रदेश स्तर पर सम्मानित 

Report Times

Leave a Comment