Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

पारे की 45 पार हैट्रिक: दूसरे दिन भी तापमान 45.7 डिग्री, 29 अप्रैल को 45.2 था पारा

reporttimes

भीषण गर्मी का असर रविवार को भी रहा। सुबह से लू के बाद दोपहर में बादल छा गए दिन में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली। अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन भी 45 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को आंधी व प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

पिलानी मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 25.6 से घटकर 25.4 डिग्री हो गया। इसके बाद भी यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था।

आंधी व बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को झुंझुनूं सहित जयपुर, अजमेर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी।

Related posts

महालक्ष्मी धाम के पुजारी जगदीश सेहीरामका का निधन

Report Times

IIT JEE Advanced 2024 के रजिस्ट्रेशन में लगेंगे इतने पैसे, छात्राओं के लिए खास छूट

Report Times

ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पाई, बूंदी कलेक्टर खुद खून देने पहुंच गए अस्पताल; जानिए मामला

Report Times

Leave a Comment