Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

NSE के पूर्व प्रमुख रवि नारायण के खिलाफ सेबी के आदेश पर रोक

reporttimes

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के पूर्व प्रमुख रवि नारायण के खिलाफ बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा जारी आदेश पर रोक लगा दी है। यह रोक इस शर्त के साथ लगाई गई है कि नारायण को चार सप्ताह में सेबी के समक्ष 50 लाख रुपये जमा करना होगा।

सैट ने गुरुवार को पारित एक आदेश में कहा कि जमा की गई राशि को सेबी को ऐसे खाते में रखना होगा, जिस पर ब्याज हासिल हो। सेबी ने कामकाज में चूक मामले में उन्हें नोटिस भेजा था। 11 फरवरी को एक आदेश में पूंजी बाजार नियामक ने नारायण को दो साल के लिए किसी भी बाजार बुनियादी ढांचा संस्थान या किसी सेबी-पंजीकृत मध्यस्थ के साथ जुड़ने से रोक दिया था। साथ ही उन पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

Related posts

शहर के व्यापारियों को जगन्नाथ रथ यात्रा का दिया जा रहा निमंत्रण

Report Times

एक पहल दोस्ती फाउंडेशन लगाएगी डेढ़ सौ पौधे

Report Times

कनाडा में भारतीयों के लिए शुरू हो हेल्पलाइन, सुनील जाखड़ ने विदेश मंत्री को लिखा खत

Report Times

Leave a Comment