Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

झुंझुनूं में हिली धरती:रिएक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता के झटके महसूस; गुढा गौड़ जी से कुछ दूरी भोकरी रहा केन्द्र

reporttimes

राजस्थान के झुंझुनूं में आज देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.5 दर्ज हुई है। झुंझुनूं में भूकंप का केन्द्र गुढा गौड़ जी से कुछ दूरी पर भोकरी क्षेत्र के पास रहा। तीव्रता कम होने के कारण ज्यादा लोगों पता नहीं चला। इस कारण वहां किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जयपुर मौसम केन्द्र से मिली रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 9 बजकर 7 मिनट 50 सैकड पर आया था। लेकिन कम तीव्रता वाले होने के कारण बहुत ही कम लोगों को झटके महसूस हुए। पिछले 5 महीनों में राजस्थान में चौथी बार भूकंप आया है। इससे पहले 17 मार्च की रात को बीकानेर में भूकंप आया था। वहीं इससे पहले 17 फरवरी को सीकर और जयपुर में भूकंप आया था। 12 दिसंबर 2021 को बीकानेर में ही धरती कांपी थी।

Related posts

भारतीय सेना के जवान सुरेंद्र कुमार की ड्यूटी के दौरान हुआ निधन, गुरूवार को होगा अंतिम संस्कार

Report Times

कांग्रेस सरकार में महिलाओं का हो रहा शोषण, भाजपा इस बार आएगी सत्ता में : सीआर चौधरी

Report Times

बढ़ती चोरियों के खिलाफ व्यापारियों ने बैठक कर जताया विरोध, 15 अगस्त तक चोरियों का खुलासा नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

Report Times

Leave a Comment