Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

भीषण गर्मी में बाजार सूने,चिड़ावा मौसम अपडेट:

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा सहित शेखावाटी क्षेत्र के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में सूरज के प्रचंड कोप से बचने के लिए लोग घरों से बेहद जरूरी होने पर बाहर निकल रहे है। दोपहर का समय तो ऐसा होता है कि बाजारों में सड़कों पर वीरानी पसरी नजर आती है।

वहीं दूसरी तरफ गर्मी के बीच गर्म हवाओं में लू के थपेड़ों से लोगों के स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह बीपी, शूगर, हाइपर टेंशन के मरीजों को इस मौसम में बाहर ना निकलने की सलाह दी है।

इधर ठंडे शीतल पदार्थों की बिक्री में इजाफा हुआ हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिन ऐसे ही रहेंगे। इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है। हालांकि इस बार मानसून जल्द आने की खबर जरूर राहत देने वाली है।

Related posts

धौलपुर : पीहर आई एक नव विवाहिता की हत्या

Report Times

सीएमआर के बाहर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Report Times

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने शहीद सैनिकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देने का किया ऐलान

Report Times

Leave a Comment