Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

300 घर पानी की एक टंकी के भरोसे: गांव वाले बोले- एक बूंद को भी तरस जाते, आंदोलन की चेतावनी

reporttimes

गर्मी के साथ पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। सीकर के दांतारामगढ़ में भी पानी नहीं आने से लोग परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि, अधिकारियों को भी कई बार समस्या के बारे में बताया। मगर अब भी पानी की मारामारी है। पानी नहीं मिलने पर गांव वालों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

10-15 दिन में टंकी का पानी खत्म हो जाता
दांतारामगढ़ की रेता ग्राम पंचायत के लक्ष्मणपुरा में गांव वाले हर दिन पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। तेज गर्मी और धूप में पानी नहीं मिलने से हालत खराब हो रही हैं। इंसानों के साथ पशुओं के लिए भी पानी नहीं मिल रहा हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण पानी के लिए मोहताज हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के करीब 300 घर केवल एक टंकी के भरोसे है। 10-15 दिन में पानी खत्म हो जाता है। पानी भरने के लिए एक ही परिंडा बनाया हुआ है, जहां से ग्रामीण पानी भरते है। अधिकांश समय पानी की बूंद के लिए भी लोग तरसते हुए नजर आते है। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच, प्रधान, और अधिकारियों को बताया लेकिन समस्या वैसी ही बनी हुई है। आज ग्रामीणों ने गांव में एकत्रित होकर नारेबाजी कर पानी दिलाने की मांग की। इस दौरान बहादुर सिंह, रामेश्वर, महेन्द्र और मंगल चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

कलेक्टर से मिलेंगे ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि चार से पांच दिन बाद एक बार पानी आता है। जिसके कारण लोगों को पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। बुधवार को कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी से मिलने जाएंगे और पानी की समस्या के बोर में बताएंगे। पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Related posts

गहलोत गुट हुआ शांत, सचिन पायलट के तीखे तेवर बरकरार; इसके पीछे भ्रष्टाचार या कोई और वजह?

Report Times

राजस्थान: कोटा में एक और सुसाइड, कोचिंग सेंटर में ही छात्रा ने सल्फास खा दी जान

Report Times

फिर ‘भड़के’ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, CM बिस्वा से लेकर PM मोदी तक को लिया निशाने पर

Report Times

Leave a Comment