Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

बकरियां चराने गई बच्ची लापता:माता-पिता ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप, मोबाइल बंद

reporttimes

खेत में बकरियां चराने गई नाबालिग अचानक लापता हो गई। जब पिता मजदूरी कर घर लौटा तो बच्ची घर नहीं मिली। माता-पिता ने तलाश की लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

सीकर के दांतारामगढ़ थाने में किशनाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह बडागांव मंगलाना मजदूरी का काम करता है। घर पर बच्चे और पत्नी रहती है। जब वह मजदूरी के लिए चला गया तो उसके बाद उसकी बच्ची खेत में बकरियां चराने गई थी। काफी देर बाद भी जब उसकी बच्ची वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने आस-पास के इलाके में तलाश की।

बच्ची का मोबाइल बंद
पिता किशनाराम ने देवीलाल, बजरंगलाल सहित अन्य पर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यह लोग उसकी बच्ची को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि बच्ची के पास मोबाइल भी है लेकिन बंद आ रहा है। फिलहाल मामले की जांच ताराचंद कर रहे है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर बच्ची की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही नामजद लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन RBT-103 ने दो शावकों को दिया जन्म

Report Times

Char Dham Yatra: अक्षय तृतीया पर खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, आज से शुरू हुई चार धाम यात्रा, जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

Report Times

बावलिया दर्शन: बावलिया धाम में भी विराजे हैं बाबा

Report Times

Leave a Comment