Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

क्वालिटी सर्टिफिकेशन काे लेकर बीडीके में हुई बैठक, क्वालिटी चैकलिस्ट के अनुसार इलाज करने का आह्वान

reporttimes

बीडीके अस्पताल में मंगलवार काे क्वालिटी सर्टिफिकेशन काे लेकर विशेष बैठक पीएमओ डॉ. वीडी बाजिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्वालिटी निरीक्षण के लिए आने वाली टीम काे लेकर चिकित्सा सुविधाओं और सेवाओं काे बेहतर करने में सहयाेग देने का आह्वान किया गया। पीएमओ डाॅ. बाजिया ने कहा कि टीम भावना से अस्पताल में आने वाले मरीजाें काे हर संभव मदद मिलनी चाहिए। उन्हाेने नेत्र विभाग में मोतियाबिंद के ऑपरेशन अब सप्ताह में तीन दिन किए जाने के निर्देश भी दिए।

मुख्य प्रशिक्षक व राष्ट्रीय एसेसर डॉ. नावेद अखतर ने स्वास्थ्य कर्मियों को क्वालिटी सेवाओं काे लेकर बिंन्दुवार जानकारी देते हुए चैकलिस्ट के अनुसार मरीजाें को सेवाएं देने व नेशनल इंडीकेटर्स अनुसार रिकार्ड संधारित करने का प्रशिक्षण दिया। क्वालिटी सर्टिफिकेशन के संयाेजक डॉ. जितेन्द्र भाम्बू ने मरीजाें को क्वालिटी सेवा उपलब्ध करवाने और साइनेज को व्यवस्थित करने की जानकारी दी।

Related posts

खेल संकूल में जाम छलकाने की तस्वीरें वायरल, प्रशासन में हड़कंप

Report Times

अग्निवीर बनने के लिए कितनी हो लंबाई, चौड़ाई? जानें कैसे होता है सेना का फिजिकल टेस्ट

Report Times

राजपरिवार में शोक, लेकिन क्या संपत्ति विवाद की लड़ाई होगी और तीखी?

Report Times

Leave a Comment