Report Times
Otherकार्रवाईगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

प्लास्टिक के कट्टे में 50 लाख रुपये लेकर घूम रहा था व्यक्ति, पुलिस ने पकड़ा

reporttimes

फरीदाबाद, 11 मई। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात पुलिस को यहां एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में 50 लाख रुपये लेकर घूमता हुआ मिला। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फरीदाबाद पुलिस ने उसे आयकर विभाग के हवाले कर दिया। आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

यह पूरा मामला फरीदाबाद के सेक्टर-15 का है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-15 की मार्केट में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में 50 लाख रुपये लेकर घूमता मिला। शक होने पर फरीदाबाद पुलिस की ईआरवी वैन ने संदिग्ध हालत में घूमते मिलने इस व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो बोरे में नोटों की गड्डियां मिली। पुलिस ने उससे रुपयों के बारे में पूछताछ की, मगर वह यह नहीं बता पाया कि यह पैसे किसके हैं और कहां से आए हैं?

उस व्यक्ति से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फरीदाबाद पुलिस ने उसे इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया है। आईटी विभाग के अधिकारी अब पूछताछ में पता लगा सकेंगे कि यह पैसा किसका है और कहां ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस अभी में कुछ भी बताने से बच रही है।

Related posts

डेंगू का डंक: राजस्थान में एक ही दिन में 150 से ज्यादा लोगों को डेंगू , मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप

Report Times

युवक को ओजटू से उठाया :  मारपीट के बाद गंभीर हालत में पटक कर भागे बदमाश, चिड़ावा अस्पताल में कराया भर्ती

Report Times

क्या है APEC समूह, जिसके शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मिलेंगे शी जिनपिंंग

Report Times

Leave a Comment