Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानसीकर

कई सजीव झांकियां रही आकर्षण का केंद्र, हजारों की तादाद में उमड़े लोग, महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

reporttimes

फतेहपुर कस्बे के नगर आराध्य देव भगवान लक्ष्मी नाथ महाराज के 492वें स्थापना दिवस के मौके पर फतेहपुर कस्बे में पहली बार विशाल शोभायात्रा निकाली गई। हाथी, ऊंट, घोड़े के साथ शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकली। जिसमें हजारों की तादाद में लोग उमड़े। यात्रा सुबह 9:00 बजे गढ़ परिसर से शुरू हुई जो मुख्य बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए ठलवा आश्रम, पुराने सिनेमा हॉल, बावड़ी गेट, आसाराम जी का मंदिर होते हुए सिटी सेंटर, सब्जी मंडी होते हुए शोभायात्रा लक्ष्मी नाथ जी के मंदिर पहुंची।

कई तरह की सजीव झांकियां सजाई गई

इस दौरान शोभायात्रा में कई तरह की सजीव झांकियां सजाई गई। जिसमें संत रतिनाथ जी महाराज, नरहरी नाथ महाराज भी रथ पर सवार होकर पूरी यात्रा के दौरान साथ रहे। साथ ही लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व व्यक्तियों के द्वारा ठंडा पानी, जूस, कोल्ड ड्रिंक, मिल्क रोज आदि की व्यवस्था की।

Related posts

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का किया स्वागत 

Report Times

मास्टर सोलर सुपर मार्केट का उद्घाटन

Report Times

क्या सनातन की बहस बीजेपी के लिए रामबाण बनती जा रही है?

Report Times

Leave a Comment