Report Times
Otherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

पुलिस ने देर शाम तीन-चार युवकों को बुलाया थाने, देर रात तक गहन पूछताछ जारी, उच्चाधिकारी ले रहे पल-पल का अपडेट

चिड़ावा।संजय दाधीच

राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने मंगलवार देर शाम तीन-चार युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। जिनसे देर रात तक गहनता से पूछताछ जारी थी।

इधर जयपुर में पेपर लीक मामला सामने आने के बाद उच्चाधिकारियों ने भी वीसी ली। इस वीसी में एसपी और अन्य अधिकारियों ने डीएसपी सुरेश शर्मा व सीआई अनिल कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

जब्त किए गए मोबाइलों की एक्सपर्ट्स से जांच करवाई जा रही है। डिलीट वाट्सएप मैसेज और पेपरों के प्रश्नों की जांच हो रही है। वहीं पुलिस मामले की गम्भीरता को देखते हुए मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बच रही है।

सीआई अनिल चौधरी ने कहा कि अनुसंधान चल रहा है। बुधवार को इस मामले में जांच के बाद खुलासा होने की उम्मीद है। वहीं डीएसपी सुरेश शर्मा दोपहर से देर शाम तक थाने में ही डटे रहे। उन्होंने खुद भी इस मामले के संदिग्धों से पूछताछ की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पूछताछ में कुछ अहम सुराग जरूर हाथ लगे हैं। उनके आधार पर ही अब जांच आगे बढ़ रही है। कुछ अन्य कोचिंग संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। ऐसे में इस हाईप्रोफाइल मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related posts

निकाय चुनाव के दौरान पुलिस अधिकारी दे रहा था भद्दी गालियां, प्रत्याशी ने भी दिया मुंह तोड़ जवाब

Report Times

21 रुपए का शेयर पहुंचा 4000 के पार, 1 लाख के बना डाले 1.96 करोड़

Report Times

जब पायलट ने की थी चांदना की तारीफ, ‘फूट’ के बीच पुराना वीडियो वायरल

Report Times

Leave a Comment