Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

‘पहले से थी प्लानिंग’, बरेली में कांवड़ियों पर पथराव, कई घायल, तनावपूर्ण माहौल

REPORT TIMES 

बरेली में कांवड़ियों पर भारी पथराव की खबर हैं. इस पथराव में एक दर्जन कांवड़िएं घायल हो गए. कांवड़ियों पर पथराव की सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात है. इस समय इलाके में भारी तनाव है और मौके पर जमकर हंगामा हो रहा है. मौके पर पुलिसकर्मियो के साथ भी हाथापाई की खबर है. ये घटना रादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा की है. कई कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई कांवड़ियों का आरोप है कि पथराव की प्लानिंग पहले से थी, मार्केट की सारी दुकान को जानबूझकर बंद रखा गया था. पुलिस कांवड़ियों को समझाने की कोशिश कर रही है. लेकिन इस समय मौके पर स्थिति काफी तनावपूर्ण है. इस घटना के बाद बरेली की छतों पर आरएफ और सिविल पुलिस तैनात कर दी गई है.

शरारती तत्वों ने की पत्थरबाजी

बरेली के एसपी सिटी राहुल ने बताया कि बारादारी के चौकी जोगी नवादा से कांवड़ यात्रा निकल रही थी. कुछ शरारती तत्वों ने इस पर पत्थरबाजी की है. इस वजह से कांवड़ की यात्रा में व्यवधान पैदा हुआ है. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. जो भी इसमें शामिल होंगे सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

Related posts

राजस्थान: कांग्रेस नेता ने किया भाजपा प्रत्याशी की स्वागत, तस्वीर सामने आते ही चढ़ा सियासी पारा

Report Times

ऑटो टीपर चालकों ने किया प्रदर्शन : चार माह से सैलेरी नहीं मिलने से आक्रोश

Report Times

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर बड़ा एक्शन, सरकार ने UAPA के तहत घोषित किया आतंकी

Report Times

Leave a Comment