Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

ओटीपी लेकर खाते से निकाले रुपए, लड़की ने फोन पर बातों में फंसाया

reporttimes

क्रेडिट कार्ड की लिमिट को चालू करवाने के नाम पर एक युवक के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। युवती ने बैंक की मुख्य ब्रान्च का नाम लेकर कॉल किया और फिर क्रेडिट कार्ड की लिमिट होल्ड होने की बात कही। जिसके बाद युवक के मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को लेकर खाते से पैसे निकाल लिये। युवक ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया।

सीकर के उद्योगनगर थाने में रामजीलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पास एक युवती का फोन आया। उसने अपने आपको स्टेट बैंक की मुंबई ब्रान्च का होना बताया। इस दौरान युवती ने फोन पर बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट गलती से होल्ड हो गई है। उसे वापस चालू करवाने के लिए कॉल किया है। युवती ने युवक को अपनी बातों से भरोसा दिलाया और फोन पर आए ओटीपी को मांगा। भरोसे में आकर युवक ने अपने मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर युवती को बता दिये। ओटीपी देने के बाद कुछ देर बाद ही युवक के बैंक खाते से 25910 रुपए निकल गए। बैंक से पैसे निकलना का मैसेज आते ही युवक सख्ते में आ गए। युवक ने तुरंत उस नंबर पर फोन किया लेकिन युवती ने अपना फोन बंद कर लिया।

रामजीलाल ने बताया कि वह जयपुर रोड स्थित मारूति सुजूकी में कार्य करता है। युवती ने उसको पूरी तरह से भरोसे में ले लिया जिसके कारण उसने अपना ओटीपी नंबर उसे बता दिया। उन्होनने बताया कि युवती ने 7706953107 नंबर से फोन किया था। वहीं अभी भी इस नंबर पर कॉल जा रही है लेकिन वहां से कोई कॉ़ल नहीं उठा रहा है। युवत ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया। मामले की जांच जितेन्द्र कुमार कर रहे है। पुलिस का कहना है कि नंबरों के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

Related posts

Murder case: मंड्रेला थाना प्रभारी सहित 8 पुलिस कर्मियों पर मर्डर का केस, पुलिस हिरासत में हुई थी युवक की संदिग्ध मौत

Report Times

JP नड्डा से मिलीं वसुंधरा राजे, राजस्थान CM पर साफ किया रुख, मुस्कुराते हुए निकलीं

Report Times

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो मामले पर एक्शन में सरकार, जारी की एडवाइजरी

Report Times

Leave a Comment