Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

प्रशासन के साथ वार्ता हुई विफल, धरनार्थी बोले- टोल बंद कराकर ही लेंगे दम

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा-पचेरी मार्ग पर बने दो टोल को हटाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहा धरना 13 वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कॉमरेड प्रेम सिंह नेहरा ने की।

प्रशासन से वार्ता हुई विफल

धरना स्थल पर धरणार्थियों से वार्ता के लिए चिड़ावा से नायब तहसीलदार जयसिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया और एसआई राजपाल धरना स्थल लालचौक पहुंचे। सभी ने धरणार्थियों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन धरनार्थियों ने कहा कि जब तक टोल वसूली बंद नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वार्ता विफल होने पर प्रशासनिक अधिकारी वापस रवाना हो गए।

धरनार्थियों से बातचीत करता प्रशासन
धरनार्थियों से बातचीत करता प्रशासन

धरने पर ये रहे मौजुद

आज के धरने पर कामरेड राजेन्द्र सिंह चाहर, कपिल तेतरवाल, कलाकार विजेन्द्र शास्त्री, जयसिंह हलवाई, कर्म वीर चाहर, बनवारी लाल चाहर, सौरभ कटारिया, उप सरपंच संदीप, जयसिंह हलवाई, नरोत्तम चाहर, कैलाश कुमावत, प्रभू सैनी आदि मौजूद रहे।

Related posts

कवर्धा में धार्मिक झंडा नहीं हटाने पर बवाल, भड़के लोगों के हमले में 16 पुलिसकर्मी घायल

Report Times

पूर्व मंत्री चतुर्वेदी का मेघवाल की अगुवाई में किया स्वागत

Report Times

अतिरिक्त जिला कलक्टर जेपी गौड़ ने सेवा दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन

Report Times

Leave a Comment