Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

श्याम मूर्ति स्थापना महोत्सव:मन्त्रोच्चार के साथ दी गई हवन में आहुतियां,

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के मंड्रेला चौराहा बाइपास के नजदीक श्रीश्याम मंदिर में चल रहे मूर्ति स्थापना महोत्सव के तहत शनिवार शाम साढ़े छह बजे हवन हुआ। मंदिर महन्त रवि महाराज के सानिध्य में हुए हवन में समस्त देवी – देवताओं का आह्वान कर विद्वान पंडितों के सानिध्य में मन्त्रोच्चार के मध्य आहुतियां दी गई।

हवन के समापन पर यज्ञ भगवान की आरती हुई और खीर के प्रसाद का भोग लगाया गया। हवन में गजेंद्र नरहड़िया, जितेंद्र, रविंद्र, लक्ष्मीनारायण, गणेश योगी, सांवरमल, सीता देवी, मंजूदेवी, सरस्वती देवी, सरोज देवी आदि ने हिस्सा लिया।

शनिवार को होगी श्याम प्रभु की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

मंदिर महंत रवि महाराज ने बताया कि श्री श्याम ब्रज मंडल के संयोजन में हो रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत आज रात भजन संध्या होगी। इसी प्रकार 21मई को सुबह सवा सात बजे भगवान श्री श्याम की मूर्ति को नगर भ्रमण कराया जाएगा। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरु होकर गौशाला रोड होते हुए मुख्य बाजार में कल्याणराय मंदिर पहुंचेगी। यहां परिक्रमा कर वापस गौशाला रोड होते हुए यात्रा बाईपास स्थित श्याम मंदिर पहुंचेगी। यहां सवा 12 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर में मूर्ति की मन्त्रोच्चार व पूजन के मध्य प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। इसके बाद भगवान श्याम की भव्य आरती होगी। भगवान को महा प्रसाद का भोग लगाने के बाद प्रसाद का श्रद्धालुओं को वितरण गया जाएगा।

Related posts

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाई जमीन की दरें, जयपुर में सबसे ज्यादा इजाफा

Report Times

स्थापना दिवस:भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस, शक्ति केन्द्र, बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख ने किया ध्वजारोहण

Report Times

पार्षदों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए दिया पत्र : वार्डों में काम नहीं कराने जा आरोप, पार्षद अनूप ने दी इस्तीफे की धमकी

Report Times

Leave a Comment