Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

गुजरात टाइटंस IPL 2022 के फाइनल में, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

reporttimes

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के पहले क्वालिफायर में 24 मई को गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही वह आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। राजस्थान रॉयल्स को अभी एक और मौका मिलेगा। इसके लिए उसे 25 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा। अब उसकी भिड़ंत 27 मई 2022 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एलिमिनेटर के विजेता से होगी।

ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 19.3 ओवर में 191 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी।

Related posts

महिला से हैवानियत! अकेला देख घर में घुसा दरिंदा, रेप के बाद थिनर डाल लगाई आग

Report Times

जंगल से भटक कर स्कूल पहुंचा नन्हा सा पैंथर

Report Times

एक दिन की जुड़वां बच्चियों को पब्लिक टॉयलेट में छोड़ा: बच्चियों की हालत अभी नाजुक है

Report Times

Leave a Comment