Report Times
Otherखेतड़ीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

पांच दिन से हो रही पानी की सप्लाई:भामाशाह एक सप्ताह से निशुल्क पानी के टैंकरों से लोगों को पिला रहे पानी

reporttimes

उपखंड के हर गांवों में कुम्भाराम नहर परियोजना का पानी घर-घर पहुंचाने का जन प्रतिनिधि व जलदाय विभाग वादे कर रहे है। जबकि खेतड़ी कस्बे में ही पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए प्रर्यावरण प्रेमी घुमरिया पिछले सात दिनों से कस्बे के जरूरतमंद वार्डों में निशुल्क पानी के टैंकर सप्लाई करवा रहे है।

घुमरिया ने बताया कि गर्मी में सबसे ज्यादा जरूरत पानी की होती है, लेकिन जनप्रतिनिधि सिर्फ खोखले वादे कर रहे है। प्रतिदिन 10 से 12 पानी के टैंकर निशुल्क सप्लाई करवा रहे है।

वार्ड 13 की वृद्धा स्नेहलता ने बताया कि पांच-सात दिन से पानी की सप्लाई होती है, वह भी न के बराबर। उनके पति की तबियत खराब है, बेटा जिसकी मौत हो चुकी है घर की माली हालत खराब होने के कारण पानी टैंकरों से भी नहीं भरवा सकते।

Related posts

चिड़ावा : गर्ल्स पावर ग्रुप ने निकाली कॉरोना जागरूकता रैली

Report Times

BGMI: भारत ने लोकप्रिय कॉम्बैट मोबाइल गेम को क्यों ब्लॉक कर दिया

Report Times

नई मंडी की शुरुआत बवाल से : मंत्री ओला को नहीं बुलाना अखरा, प्रधान ने कहा कि उनके क्षेत्र में ही उन्हें दरकिनार करना बेहद गलत

Report Times

Leave a Comment