Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में प्रतिभा सम्मान:छात्रा शैली फतेहपुरिया का इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार में हुआ चयन, स्कूल में किया गया सम्मान

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा के बागर स्थित सैंट विवेकानंद पब्लिक सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शैली फतेहपुरिया का सामान्य श्रेणी में इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के लिए चयन हुआ। इस पर स्कूल स्टाफ ने मेडल देकर छात्रा का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था निदेशक अनिल गुप्ता थे।

इस अवसर पर उपस्थित छात्रों को इसी तरीके से मेहनत करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानाध्यापिका लता गुप्ता ने बताया कि छात्रा विद्यालय के माध्यमिक बोर्ड की प्रथम बैच की विद्यार्थी थी। जिसने झुंझुनू जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है।

छात्रा को सरकार 75 हजार रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी। उन्होंने छात्रों को जीवन में इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में संदीप गुप्ता, शालिनी गुप्ता, प्रणय गुप्ता, स्वाति प्रणय गुप्ता, विनोद भगत, कुलदीप शर्मा, मीनाक्षी जांगिड़, सुनीता सर्राफ, गोविंद कुमार, राकेश सर्राफ, नीतू सर्राफ, देवेश सोनी आदि उपस्थित थे।

Related posts

नाबालिग के अपहरण मामला : पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर धरना सात दिन के लिए स्थगित, नाबालिग दस्तयाब नहीं हुई तो फिर बैठेंगे धरने पर

Report Times

भारती सिंह ने कहा- ‘इंडस्ट्री में सबसे पहले जब शाहरुख खान ने मुझे किस किया तो’

Report Times

युवक को ओजटू से उठाया :  मारपीट के बाद गंभीर हालत में पटक कर भागे बदमाश, चिड़ावा अस्पताल में कराया भर्ती

Report Times

Leave a Comment