Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

नगरपालिका ने बांटे पट्टे : पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने 86 पट्टाधारकों को दिए पट्टे, अब तक 803 पट्टे बांट चुकी चिड़ावा नगरपालिका

चिड़ावा।संजय दाधीच
चिड़ावा। नगरपालिका परिसर में शाम को पट्टा वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी थीं। अध्यक्षता ईओ जुबेर खान ने की। इस दौरान 86 पट्टा धारकों को पट्टा बांटा गया। पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने अपने हाथों से पट्टा सुपुर्द करते हुए सभी से अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। ईओ जुबेर खान ने बताया की आज वितरित किए गए 86 पट्टे मिलाकर अब तक चिड़ावा नगरपालिका 803 पट्टे बांट चुकी है। उन्होने कहा कि अभियान के तहत नगरपालिका में आकर जमीन का मालिक वैधानिक कागजात पेश कर बेहद सस्ती दर पर पट्टा बनवा सकता है। पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने कहा कि लोगों को अभियान का फायदा उठाना चाहिए। ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। सरकार की उदारवादी नीति का लोगों को फायदा लेना चाहिए।
इस दौरान पार्षद निखिल चौधरी, सत्यपाल जांगिड़, राकेश नायक, देवेंद्र सैनी, चरणसिंह सहित काफी संख्या में पट्टा धारक, उनके परिजन और गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

गुजरात : नवसारी जिले में सामने आए कथित बलात्कार के दो मामले

Report Times

4 लोगों को जिंदा जलाना, महिला विधायक की सुरक्षा से खिलवाड़; गहलोत सरकार पर राज्यवर्धन सहित कई BJP नेताओं का हमला

Report Times

राजस्थान में अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बने रहना था, इसलिए एसआई जैसी परीक्षाओं में घोटाले का भंडाफोड़ नहीं हुआ, जांच एजेंसियां गहलोत के इशारे पर नाचती रही

Report Times

Leave a Comment