Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

खुडाना में किसान जागरूकता मेले का आयोजन  खेत जुताई का सही समयबौर कीटों से बचाव की दी जानकारी 

चिड़ावा।संजय दाधीच
चिड़ावा के पास खुडाना में अवनी बीज भंडार पर किसान जागरूकता मेले का आयोजन किया गया । संजय सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता रतेरवाल सीड्स के कृष्ण कुमार शर्मा ने की । मुख्य अतिथि कृषि विभाग के रिटायर्ड क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सहदेव सिंह व उद्यान विभाग के सहायक निदेशक शीशराम जाखड़ थे । विशिष्ट अतिथि रामसिंह न्योला काउंसलर बड़ोदा बैंक झुंझुनूं , धान्या सीड्स के सुरजीत ढिल्लन व करपाल सिंह धायल थे।
कीटों से बचाव की दी जानकारी –
मेले के दौरान कृषि विशेषज्ञ डा. सहदेव सिंह ने किसानों को खेती में जुताई , कीटों से बचाव व समय पर खेती के फायदे बताए । शीशराम जाखड़ ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने का आह्वान किया।
बाजरे की किस्मों की दी जानकारी –
धान्या सीड्स के क्षेत्रीय अधिकारी सुरजीत ढिल्लन ने किसानों को धान्या बाजरा एमपी 7878 व 7171 की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया की इस बाजरे में 5-6 फुटान, अधिक लंबा तना व ठोस सिट्टा होता है। उन्होंने अधिक चारा व  पैदावार के लिए धान्या बाजरा लगाने की सलाह दी ।  विकास शर्मा ने पशु स्वास्थ्य व पशु आहार के बारे में जानकारी दी ।  वेस्टर्न मूंगफली किंग 666, ग्वार न. 1 व मूंग सुपर के बारे में भी जानकारी दी । इस दौरान लकी ड्रा निकाला गया जिसमें  धान्या बाजरा 7878 के 40 पैकेट , 20 लैपटॉप बेग, 15 धान्या हैंड बेग वितरित किये गये ।
सभा में काफी किसान रहे उपस्थित –
सभा में कुलदीप बलौदा,  सतीश कुमार , विक्रम मीणा ने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया ।  अंत मे नरेंद्र सैनी ने किसानों का आभार जताया । सभा में आस पास के  काफी किसानों ने भाग लिया ।

Related posts

गर्मियों में बनाएं इस खूबसूरत मुल्क जाने का प्लान,

Report Times

BJP: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू पहुंचे चिड़ावा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा के आवास पर की कार्यकर्त्ताओ से चर्चा 

Report Times

अरड़ावता के सरकारी स्कूल में भामाशाहों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Report Times

Leave a Comment