Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

श्रीमद्भागवत कथा 2 से, राणीसती मंदिर मे होगी कथा, संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर करेंगे कथा का वाचन

चिड़ावा।संजय दाधीच
 चिड़ावा शहर की अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित राणीसती मंदिर परिसर में झाबरमल सोनी परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक परिवार के नरोत्तम – जनार्दन सोनी ने बताया की कथा दो जून से 8 जून तक होगी। इस दौरान संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर महाराज व्यासपीठ से कथा का रसपान कराएंगे। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान दो जून को सुबह आठ बजे विवेकानंद चौक स्थित केवलदास मंदिर से कलश यात्रा रवाना होगी। ये कलश यात्रा कल्याण राय मंदिर के परिक्रमा कर सेखसरिया अस्पताल, फल-सब्जी मंडी के सामने से होते हुए राणीसती मंदिर पहुंचेगी। यहां भागवत पुस्तक कि स्थापना होगी और व्यासपीठ व सुकदेव का पूजन होगा। इसके बाद पहले दिन सुबह 10 से एक बजे तक कथा होगी। वहीं तीन से आठ जून तक प्रतिदिन दोपहर तीन से छह बजे तक कथा होगी। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related posts

चिड़ावा संजय दाधीच ने 80वीं बार किया रक्तदान

Report Times

SI पेपर लीक से पहले बाबूलाल कटारा से कौन-कौन मिला? रामू राईका, बेटा-बेटी को आमने-सामने बैठाकर SOG की पूछताछ

Report Times

जालौर-बाड़मेर में रेड अलर्ट, मांडवी में बाढ़, दिल्ली में भी होगा चक्रवात बिपरजॉय का असर

Report Times

Leave a Comment