Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशलहरियाणा

राम-राम नहीं बोलने की सजा! दबंग ने दलित को किडनैप किया फिर पीटा

REPORT TIMES 

हरियाणा के रोहतक में एक दलित युवक ने अपने ही गांव के एक दबंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दलित युवक का कहना है कि वह दबंग से राम-राम नहीं करता है इस वजह से उसने उसके साथ मारपीट की है और धमकी देते हुए जातिसूचक शब्द भी कहें हैं. दलित युवक ने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक जिले के खरावड़ गांव के युवक ने पुलिस में शिकायत दी है. उसने पुलिस को बताया कि उसके गांव की महिला सरपंच सरोज बाला के बेटे दीपक ने उसके साथ दबंगई की है. दलित युवक ने बताया कि 18 अगस्त के दिन वह गांव में ही एक गली में खड़ा था. उसी वक्त आरोपी दीपक वहां आ गया और उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दलित युवक को गाड़ी में बिठा लिया.

राम-राम नहीं करता

दीपक ने इस दौरान दलित युवक से कहा कि वह उसे देखकर राम-राम क्यों नहीं करता है. धीरे-धीरे दीपक बदतमीजी पर उतारू हो गया और एक कमरे में ले जाकर दलित युवक के साथ उसने और उसके साथियों ने मारपीट भी की. दीपक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका एक आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. इतना ही नहीं दीपक ने दलित को गालियां देते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे.

पुलिस ने किया मामला दर्ज

दलित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आईएमटी थाना में पूरा मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दीपक, मोनू, नितिन और विवेक के खिलाफ मारपीट, जान से मारने, किडनेपिंग और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच सांपला डीएसपी राकेश मलिक को दी गई है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले में जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Related posts

दृश्यम स्टाइल में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने की हत्या… पति और नाबालिग बेटी ने दिया साथ

Report Times

चिड़ावा शहर आज बन्द : हिंदूवादी संगठनों व भाजपा कार्यकर्ता बन्द कराने में जुटे, सभी बाजार बंद…..

Report Times

अयोध्या से लौटा श्रद्धालुओं का जत्था : आरएसएस, विहिप, बजरंगदल आदि के कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत 

Report Times

Leave a Comment