Report Times
Otherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिहादसा

आर्मी की तैयारी में जुटे युवक ने की आत्महत्या : परिजनों बोले – अग्निपथ योजना लागू होने और भर्ती रद्द होने से दुखी होकर दी जान

REPORT TIMES
आर्मी की तैयारी में जुटे युवक ने की आत्महत्या : परिजनों बोले – अग्निपथ योजना लागू होने और भर्ती रद्द होने से दुखी होकर दी जान
चिड़ावा।  शहर की स्टेशन रोड पर वार्ड न. सात में एक युवक ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार झांझोत के सरकारी स्कूल में एलडीसी पद पर कार्यरत कोलसिया की नेहरा की ढाणी निवासी पूनम स्टेशन के पास मुकेश बराला के मकान में किराए पर रहती है। उसका भाई अंकित एक दिन पूर्व ही ननिहाल भोड़की से उसके पास आया था। सुबह पूनम योग दिवस पर स्कूल चली गई।
पीछे से युवक अंकित ने कमरे में पंखे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पूनम घर पहुंची और बदहवास हो गई। आसपड़ोस के लोगों व महिलाओं ने उसे संभाला।  वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद अंकित के नाना मोहनलाल डूडी भोड़की और कोलसिया से ताऊ लेखराज पहुंचे। अंकित के ताऊ लेखराज में रिपोर्ट दी है कि उसका भतीजा पुलिस व सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था। पहले तो पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द हो गई। इसके बाद अब केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना की घोषणा कर दी। इसके बाद होने वाली सेना भर्ती रद्द कर दी गई। जिससे युवक अंकित दुखी था। मानसिक रूप से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

आज भानू सप्तमी के दिन इन राशि वालों के चमकेंगे किस्मत के सितारे

Report Times

Benefits Of Spices : क्या आपको पता है कि स्वाद ही नहीं, सेहत भी बनाते हैं ये पांच मसाले

Report Times

हरियाणा की भाजपा नेता और बिग बास फेम सोनाली फोगाट का गोवा में निधन

Report Times

Leave a Comment