Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

शहर में होंगे हिंदू नव वर्ष के स्वागत में कार्यक्रम

REPORT TIMES 
चिड़ावा। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत् 2080 बुधवार से शुरू हो रहा है। जिसके स्वागत में विभिन्न संगठनों की ओर से तैयारियां की गई हैं। शहर में कई आयोजन भी होंगे। विवेकानंद मित्र परिषद की ओर से विवेकानंद चौक में रात्रि आठ बजे विवेकानंद सर्किल पर दीप प्रज्वलित की जाएंगे। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से झुंझुनूं रोड चुंगी के पास स्थित कृष्णा ग्रेटर फार्म हाउस में भव्य कार्यक्रम होगा।
जिसमें प्रांत प्रचारक शैलेंद्र कुमार मुख्य वक्ता होंगे। वहीं सीआरपीएफ के रिटायर्ड आईजी छाजूराम मुख्य अतिथि थे। इस दौरान शारीरिक गुणवत्ता प्रधान कार्यक्रम भी होगा। कार्यक्रम को लेकर विविध संगठनों की ओर से लोगों को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया जा रहा है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा के नेतृत्व में भी काफी लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण देकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया।

Related posts

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में तिरंगा लेकर चल रहे कांग्रेस नेता का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

Report Times

बिहार की तरह राजस्थान में भी होगी जाति जनगणना, CM गहलोत का बड़ा ऐलान

Report Times

सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली नशा मुक्ति रैली : स्लोगन प्रतियोगिता में मीना और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका रही प्रथम

Report Times

Leave a Comment