Report Times
latestOtherझुंझुनूंताजा खबरेंराजनीति

पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

REPORT TIMES
पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
चिड़ावा। भाजपा नगर मंडल चिड़ावा की ओर से जनसंघ के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अगुवाई में मनाई गई। मंडल अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार के 8 साल की सेवा सुशासन, गरीब कल्याण योजना के पत्रक देकर कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. बी एल वर्मा ने भंडारी  के राष्ट्रवादी विचारों व उनके जीवन के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा उनका पूरा जीवन देश सेवा में पूर्ण रूप से समर्पित रहा। इस दौरान मंडल महामंत्री मदन डारा, भंवर लाल सैनी, कमल खंडेलिया, अशोक शर्मा, राहुल शर्मा, दामोदर शर्मा, रघुवीर जांगिड़, अनिल गोयल ,सुभाष भांभू, मंदरूप, आशीष वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने भंडारी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

रूस के करीब दो लाख सैनिकों से घिरे यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भरी हुंकार, हम किसी से नहीं डरते

Report Times

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में बैग रखने को लेकर विवाद, दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Report Times

जानिए कैसे? बनायीं जाती है राजस्थान की प्रसिद्ध हल्दी की सब्जी

Report Times

Leave a Comment