Report Times
latestOtherकश्मीरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

आरपीएससी : वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 461 पदों की निकली भर्ती

REPORT TIMES

आरपीएससी : वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 461 पदों की निकली भर्ती

अजमेर । राजस्थान लोक सेवा आयोग को माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 461 पदों पर भर्ती की अभ्यर्थना मिलीहै। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।सचिव एच.एल अटल ने बताया कि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से प्रारंभ होंगे। आवेदन 13 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। इसमें सामान्य वर्ग के 318, टीएसपी क्षेत्र के 141 और सहरिया क्षेत्र के 2 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने से जुड़े निर्देश का अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं।

यूं कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एस.एस.ओ पोर्टल के सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभ्यर्थियों को नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सैकण्डरी/समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आइडी. में से किसी एक आइडी. प्रूफ विवरण को इन्द्राज एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य होगा।

Related posts

हेड कांस्टेबल सुभाष बुडानिया बने सहायक उपनिरीक्षक

Report Times

बाढ़ में ‘दूत’ बनी सेना, लोगों की बचा रही जान; बूंदी में 300 लोग फंसे, मौसम विभाग ने जताया है यह अनुमान

Report Times

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में रामनवमी पर आरती, भोग, दर्शन का समय बदला, जानें क्या होगी व्यवस्था

Report Times

Leave a Comment