Report Times
latestOtherकार्रवाईगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीवीडियो गैलरीसोशल-वायरल

फेमस युट्यूबर गौरव तनेजा को अपने ही बर्थडे वाले दिन जाना पड़ा जेल

REPORT TIMES

फेमस युट्यूबर गौरव तनेजा को अपने ही बर्थडे वाले दिन जाना पड़ा जेल। असल में उन्होंने अपने बर्थडे वाले दिन 9 जुलाई को नोएडा सेक्टर 51 में सेलिब्रेट किया। क्योंकि नोएडा में धारा 144 लागू होने के कारण उन्होंने अपने फैंस को जमा किया जिस कारण अफरातफरी का माहौल पैदा हु। इस कारण उनको नोएडा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। असल में उन्होंने अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए बर्थडे सेलिब्रेशन का पता बताया।

गौरव तनेजा इंडिया के सबसे लोकप्रिय युट्यूबर है। उनका चैनल फ्लाइंग बीस्ट पर 75 लाख से अधिक सब्सक्राइबर है। इसके अलावा
उनके दो चैनल फिट मसल्स और रसभरी के पापा पर भी लाखो सब्सक्राइबर है। इसके आलावा वो अपने डेली ब्लॉग से अपने फैंस को अपने बारे में बताते है। और ब्लॉग में व्यूज लाखो आते है।

गौरव तनेजा के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से अधिक सब्सक्राइबर है, और ट्विटर पर भी 7 लाख से अधिक लोग उनको फॉलो करते है।
गौरव तनेजा कानपुर में पैदा हुए, और वर्तमान में दिल्ली में रहते है, यूट्यूब चैनल के साथ साथ वो एक कमर्शियल पायलट, सर्टिफाइड न्यूट्रीशन एक्सपर्ट और बॉडी बिल्डर है। उन्होंने खड़गपुर से आईआईटी में स्नातक में डिग्री भी हासिल की है। और अभी वो कानून की पढ़ाई कर रही है।

उनकी पत्नी ऋतु राठी जो एक पेशे से पायलट है, उनके भी इंस्टाग्राम पर लाखो फॉलोवर्स है। और फैंस को उनकी वीडियो काफी पसंद आती है। गौरव तनेजा के गिरफ्तार होने पर काफी यूजर्स ने उनका सपोर्ट किया तो कुछ ने उनको नासियत दी की पब्लिक प्लेस पर सेलिब्रेशन करना गलत है। इसके बाद ट्विटर पर #gouravtanejaa ट्रेंड करने लगा। और तो और लोग उनकी लोकप्रियता को देखकर भी हैरान रह गया।
लेकिन अब उनकी जमानत हो गई है, और ये बर्थडे गौरव तनेजा को हमेशा याद रहेगा।

Related posts

5 दिन तक दबी रही 9 साल की बच्ची से हैवानियत की कहानी, पंचायत ने कहा ‘चुप रहो’!

Report Times

नीमकाथाना में सड़कों पर क्यों उतरे लोग? स्कूल-बाजार बंद, हाई-वे जाम

Report Times

जज साहब के बेटे का जयपुर में खो गया जूता, खोजने में लगी गहलोत की पुलिस

Report Times

Leave a Comment